संगठन के अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी ने बताया कि संगठन ने निर्णय लिया है कि सहारा प्रबंधन के उत्पीड़न के विरोध में सहाराकर्मी 25 मार्च को मोटरसाइकिल रैली निकालेंगे। संगठन का प्रबंधन पर आरोप है कि बकाए वेतन की मांग करने पर उन सभी कर्मियों को असंवैधानिक एवं गैरकानूनी ढंग से विभिन्न राज्यों में स्थानांतरित किया जा रहा है और ज्वाइन न कर पाने पर नौकरी से निकाला जा रहा है व जबरन त्यागपत्र दिलवाया जा रहा है।
संगठन की विरोध बाइक रैली संगठन के अध्यक्ष ऋषि कुमार त्रिवेदी के नेतृत्व में 25 मार्च को सुबह ग्यारह बजे सहारा स्टेट जानकीपुरम से आरंभ होगी, जो विभिन्न मार्गो से होते हुए सायंकाल चार बजे लक्ष्मण पार्क केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने पहुंचकर समाप्त होगी। रैली समापन के मौके पर संगठन मीडिया से सहारा प्रबंधन द्वारा कर्मियों के खिलाफ उठाए जा रहे गैरकानूनी कदमों के बारे में बताएगा।
त्रिवेदी के मुताबिक, 25 मार्च को विरोध रैली के बाद सहारा प्रबंधन के खिलाफ बड़े स्तर पर लड़ाई लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
dharmpath.com dharmpath