नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। कृष्णा ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
नई दिल्ली, 22 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। कृष्णा ने इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।
कृष्णा ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ली। उन्होंने कुछ समय पहले यह कहते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी कि उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।
कृष्णा ने मीडिया से कहा, “भाजपा में शामिल होकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में अब एक महान भारत का उदय हो रहा है।”
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करते हुए कृष्णा ने कहा कि जब वह 1999-2004 के दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री थे, उस समय भाजपा के महान नेतृत्व से उनका जुड़ाव रहा है।
कृष्णा मनमोहन सिंह की सरकार में विदेश मंत्री भी थे।
dharmpath.com dharmpath