नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “सुबह आंशिक बदली रही। दिन में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath