नर्मदा नदी में जलकुंभी रोकने के प्रयास हों : शिवराज

भोपाल, 23 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी में जलकुंभी के फैलाव को रोकने के लिए अधिकारियों को प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अधिकारियों की बैठक में कहा कि जलकुंभी फैलाव को रोकने की कार्य-योजना बनाकर युद्ध-स्तर पर जलकुंभी हटाने और इसके पैदा होने के कारणों के निवारण के स्थायी उपाय करें।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने नर्मदा नदी को पूरी तरह साफ-स्वच्छ रखने के स्थायी उपाय करने के निर्देश देते हुए कहा, “पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास, जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं होमगार्ड आदि के समन्वय से नदी के जल को निर्मल रखने के कार्य किए जाएं।”

चौहान ने कहा कि नर्मदा नदी न केवल प्रदेशवासियों की श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि प्रदेश की प्रगति और विकास का आधार भी है। उसकी धारा को निर्मल और प्रबल बनाना सभी का परम कर्तव्य है।

बैठक में मुख्य सचिव बी.पी.सिंह ने बताया कि नर्मदा नदी की धारा जहां धीमी है, वहां कुछ स्थानों पर जलकुंभी पैदा हो रही थी, जिसे हटाने का कार्य शुरू हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493