तमिलनाडु : विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा

चेन्नई, 23 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु विधानसभा अध्यक्ष पी. धनपाल को हटाने के लिए लाए गए प्रस्ताव में विपक्ष को गुरुवार को हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के पक्ष में 92 मत पड़े और इसके विरोध में 122 ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) विधायकों ने मतदान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम गुट के 11 विधायकों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

मुख्य विपक्षी दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने विधानसभा अध्यक्ष धनपाल को हटाए जाने का प्रस्ताव रखा। डीएमके ने आरोप लगाया कि 18 फरवरी को मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी के विश्वास मत जीतने के दौरान वह विधानसभा उचित तरह से संचालित नहीं कर सके।

उस दिन विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में डीएमके सदस्यों के हंगामा करने पर उनको सदन से निकालने का आदेश दिया था।

विधानसभा अध्यक्ष धनपाल अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के दौरान अनुपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493