फेसबुक पर योगी के खिलाफ विवादित पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद टप्पल के माधक गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थक सोनवीर चौहान ने बुधवार देर शाम उप्र पुलिस, डीआईजी अलीगढ़, एसएसपी को ट्विटर से शिकायत की थी।

सोनवीर ने अपनी शिकायत में कहा था, “उनके फेसबुक अकाउंट पर मुख्यमंत्री योगी का विवादित पोस्ट टैग किया गया था, जो 19 मार्च को जीत सिंह (बुद्धिस्ट) के नाम की फेसबुक आईडी से पोस्ट किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी करते संदिग्ध आपत्तिजनक तीन फोटो डाले गए हैं।”

सोनवीर की शिकायत के बाद एसएसपी राजेश पांडेय ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आईटी टीम और पुलिस टीम को लगा दिया था। गुरुवार दोपहर थाना गभाना पुलिस ने आरोपी जीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493