पटना, 24 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित करीब सभी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे गर्मी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को भी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ है तथा धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्घि होने के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री, भागलपुर का 20.5 डिग्री तथा गया का 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
पटना और भागलपुर का गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, पूर्णिया का 31.1 डिग्री तथा गया का 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath