‘इंडियन आइडल 9’ के प्रतियोगी ने रियलिटी शो के लिए गाया गीत

मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। वर्तमान में रियलिटी टीवी शो ‘इंडियन आइडल 9’ के शीर्ष चार प्रतियोगियों में शामिल एल वी रेवंथ ने आगामी रियलिटी शो ‘सबसे बड़ा कलाकार’ के शीर्षक गीत को अपनी आवाज दी है।

रेवंथ ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं कि मैंने ‘सबसे बड़ा कलाकार’ के लिए अपनी आवाज दी, जो बच्चों पर आधारित रियलिटी शो है। मेरे लिए यह महान अनुभव था। मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह गीत पसंद आएगा।”

इस शो का प्रसारण जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। आगामी शो के निर्णायक बोमन ईरानी, रवीना टंडन और अरशद वारसी उनके द्वारा गाए गीत से काफी प्रभावित हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493