कश्मीर में पीएसयू उपाध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक

जम्मू, 24 मार्च (आईएएनएस)। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जम्मू एवं कश्मीर के सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) के उपाध्यक्षों की नियुक्ति पर रोक लगा दी। आयोग ने यह कदम अप्रैल में लोकसभा की दो सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए लागू आचार संहिता के मद्देनजर उठाया है।

चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा कि उन्होंने यह कदम विपक्षी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस द्वारा की गई शिकायत के संदर्भ में उठाया है, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार पर चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद नियुक्ति कर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने शिकायत की थी कि सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय जनता पार्टी ने पीएसयू उपाध्यक्षों और बोर्ड सदस्यों को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद नियुक्त किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493