नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। साहसिक पर्यटन में रुचि रखने वालों के लिए ऑनलाइन कम्यूनिटी ट्रिप 360 डिग्री सुरक्षित, सुव्यवस्थित और मैत्रीपूर्ण यात्रा का अवसर लेकर आया है। इसके लिए ट्रिप 360 डिग्री ने एक वेबसाइट शुरू की है, जिसमें साहसिक यात्रा प्रेमियों के लिए अलग-अलग तरह के 200 यात्रा कार्यक्रम मौजूद हैं। इसका लक्ष्य भारत को एक विश्वस्तरीय साहसिक गंतव्य स्थल के रूप में स्थापित करना है।
ट्रिप 360 डिग्री का संचालन कॉक्स एंड किंग्ज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
ट्रिप 360 डिग्री के व्यापार प्रमुख, रोहन प्रकाश ने कहा, “ट्रिप 360 डिग्री के यात्रा कार्यक्रमों की रूपरेखा उन व्यक्तियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो अपनी सुविधा क्षेत्र से बाहर निकलने के लिए उत्साहित रहते हैं तथा नए जुनून एवं अनुभवों को गले लगाते हैं। यात्रियों के साहस के स्तर को ध्यान में रखते हुए हमने अलग-अलग यात्रा कार्यक्रम तैयार किए हैं, जो हल्के, मध्यम स्तरीय और कठिन साहस से भरपूर हैं।”
उन्होंने कहा, “साहसिक यात्रा को अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के अनुरूप तैयार करने के लिए हमने चुनिंदा एवं प्रशिक्षित विशेषज्ञ गाइड, मार्गदर्शकों का सहयोग लिया है। इस रोमांचक यात्रा में हम कई आकर्षक गतिविधियों को प्रस्तुत करेंगे, जैसे स्कूबा डाइविंग, सायक्लिंग, डाइविंग, बाइकिंग और ट्रैकिंग, जिससे यात्रियों को भारत के भीतर और बाहर अधिक रोमांचक अनुभव प्राप्त होगा।”
कॉक्स एंड किंग्ज के प्रमुख (रिलेशनशिप्स) करण आनंद ने कहा, “आजकल साहसिक अनुभव प्रदान करने वाले स्थानों पर अवकाश मनाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है, जिससे साहसिक पर्यटन सेवाओं की मांग में भी वृद्धि हुई है। भारत में साहसिक पर्यटन के व्यवसाय का दायरा काफी बड़ा है, परंतु यह काफी हद तक विखंडित और असंगठित है। ट्रिप 360 डिग्री ने इन समस्याओं को दूर करने तथा भारत के साहसिक पर्यटन परिदृश्य में सर्वोत्तम सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयत्न किया है, जो सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित हैं।”
dharmpath.com dharmpath