ब्लैक लिस्टेड को न मिले ग्रामीण सड़क निर्माण का टेंडर : मंत्री

मंत्री ने खनन पर रोक न लगाने पर अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सिंह दर्शन करने विध्याचल मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान वह राष्ट्रीय राजमार्ग के गोपीगंज में स्थिति राही पर्यटक स्थल में रुके, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अवैध बालू खनन की शिकायत की कि जिस पर मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन पर रोक नहीं लगा तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस दौरान सेक्शन इंजीनियर मिर्जापुर से ग्रामीण इलाकों के सड़कों की जानकारी लिया। संतोषजनक जबाव न मिलने पर फटकार लगाते हुए कहा कि सड़क की स्थिति खराब मिलने पर कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहिए। ब्लैक लिस्टेड को ठेका न देने व प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493