दिल्ली में नगर निगम चुनाव से पहले आप विधायक भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक वेद प्रकाश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

बवाना से आप विधायक वेद प्रकाश सोमवार को भाजपा में शामिल हुए। यहां नगर निगम चुनाव 23 अप्रैल को होने वाले हैं। इसे आप के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

वेद प्रकाश ने आरोप लगाया कि आप में लोकतंत्र नहीं रह गया है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2015 में विधानसभा चुनाव जीतने से पहले जो वादे किए थे, उन्हें पूरे नहीं कर रहे।

प्रकाश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस दौरान दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

उत्तर, पूर्व व दक्षिण दिल्ली नगर निगमों के 272 वार्डो के लिए वोट 23 अप्रैल को डाले जाएंगे, जिसके परिणाम 25 अप्रैल को घोषित होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493