मणिपुर में सड़क हादसों में 18 की मौत (लीड-1)

इंफाल, 27 मार्च (आईएएनएस)। मणिपुर में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में 18 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, 40 से अधिक लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, राज्य के सेनापति जिले में एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

कई घायलों की स्थिति गंभीर है, जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

एक अन्य दुर्घटना खोंगखांग में हुई, जहां बस 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493