उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल इंजन का परीक्षण किया : अमेरिका

वाशिंगटन, 28 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने एक अन्य बैलिस्टिक मिसाइल इंजन का परीक्षण किया है।

अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने सीएनएन को सोमवार को बताया कि उत्तर कोरिया ने समान प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर इस तरह का तीसरा इंजन ट्रायल किया है।

शुरुआती आकलन से संकेत मिलते हैं अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) में इंजन प्रौद्योगिकी का संभावित इस्तेमाल किया जा सकता है।

अधिकारियों का कहना है कि आईसीबीएम के बल पर उत्तर कोरिया, अमेरिका को चेतावनी दे सकता है।

इस दौरान अमेरिका ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी नौसैनिकों ने दक्षिण कोरिया में एफ-35बीएस की तैनाती की है। अमेरिका ने पहली बार सैन्याभ्यास के तहत इनकी तैनाती की है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं अमेरिकी नौसैनिक कैप्टन जेफ डेविस ने सीएनएन को बताया, “यह पहली बार है जब हमने दक्षिण कोरिया में एफ-35बी का संचालन किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493