भारतीय बाजार देख मैं हैरान रह गया : हेमंत सागर (अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनर)

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। पेरिस फैशन वीक में अपने परिधान संग्रह पेश करने के बाद और फ्रेंच औट कूच्योर जैसे प्रतिष्ठित फैशन घराने से जुड़ने और हेमंत लेकोआनेट जैसा फैशन ब्रांड लांच करने के बाद डिजाइनर हेमंत सरकार ने भारत में 2008 में अपने फैशन ब्रांड का मुख्यालय खोला, हालांकि डिजाइनर का कहना है कि भारतीय फैशन उद्योग में शामिल होकर वह हैरान रह गए, क्योंकि यहां लोग कपड़ों की गुणवत्ता को मुश्किल से ही सराहते हैं और सिर्फ उनकी कीमत से आकलन करते हैं।

सागर ने आईएएनएस को बताया, “हमने जब उद्योग में कदम रखा तो हमारे लिए काफी मुश्किल हालात रहे। मैं हैरान था, क्योंकि कोई फैशन बाजार नहीं था, वहां कर्मा एंड ओगान (मल्टी-डिजाइनर बुटीक) थे..और मैं यह समझ नहीं पा रहा था कि क्यों कोई स्टाइल, बनावट, प्रक्रिया या किसी और चीज में दिलचस्पी क्यों नहीं रखता। यह बहुत हास्यास्पद था।”

सागर कहते हैं, “मैं सोचा करता था ‘ये लोग प्राइस टैग (मूल्य टैग) पहनने जा रहे हैं या कपड़ा पहनने जा रहे हैं।’ मैं अभी भी नहीं समझ पाता। मैं बस यह कहने की कोशिश कर रहा हूं कि परिधान की सराहना वास्तव में मायने रखती है।”

लेकाओनेट हेमंत ने मार्च 2000 में पूरी तरह से भारत में अपने कारोबार को स्थापित करने के लिए पेरिस में अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को बंद कर दिया।

हेमंत साड़ी को सबसे अधिक शानदार भारतीय परिधान मानते हैं।

हेमंत अपने ब्रांड को लाइफस्टाइल ब्रांड बनना चाहते हैं। उन्होंने अपने ब्रांड के तहत लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स और आयुर्वेदिक उत्पादों को भी लांच किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493