दिल्ली में आज साल की सबसे गर्म सुबह

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को साल की अब तक की सबसे गर्म सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से पांच डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह साल का सुबह का अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह आसमान साफ रहा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 59 प्रतिशत दर्ज किया गया।

वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 36.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493