उप्र : अलग-अलग जगहों से मिला बच्चे का सिर व धड़

जानकारी के अनुसार, गुड़ंबा थानाक्षेत्र के यूनिटी सिटी निवासी अखिलेश सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि उनके मकान के पड़ोस वाले खाली पड़े प्लॉट में एक बच्चे का सिर पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिर को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इंस्पेक्टर गुड़ंबा ने बताया कि सिर देख कर बच्चे की उम्र तकरीबन दो से ढाई महीने लगता है। उम्र की सटीक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।

वहीं हसनगंज थानाक्षेत्र के डालीबाग झोपड़पट्टी के पास एक बच्चे का धड़ मिलने से हड़कंप मच गया। झोपड़पट्टी निवासी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के धड़ को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धड़ की उम्र दो से ढाई महीने बताई जा रही है। सिर व धड़ एक समान गुलाबी रंग की पॉलीथिन में मिली, जिससे यह कयास लगाए जा रहे कि सिर व धड़ एक ही बच्चे की है।

माना जा रहा है कि नवरात्रि का पहला दिन होने पर किसी ने तांत्रिक क्रिया करते हुए बच्चे की बलि दी है। हालांकि यह तभी स्पष्ट होगा जब सिर व धड़ की डीएनए जांच होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493