अमेरिका के टेक्सास में सड़क दुर्घटना, 12 की मौत

हॉस्टन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के टेक्सास शहर में बुधवार को गिरजाघर की बस और ट्रक के बीच टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना टेक्सास में स्टेट पार्क के बाहर हुई।

गिरजाघर की बस में 14 यात्री सवार थे। टेक्सास के राजमार्ग 83 पर एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। ट्रक में सिर्फ चालक था।

अधिकारियों का कहना है कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है मृतकों में ट्रक का चालक भी था या नहीं।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबॉट ने कहा कि वह और उनकी पत्नी सेसिलिया ने पीड़ितों एवं उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की है।

टेक्सास के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493