आंध्र में जहरीली गैस ने 5 की जान ली

विजयवाड़ा, 30 मार्च (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में गुरुवार को जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच मजदूरों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब वे मोगलथुर में एक एक्वा फूड प्रोसेसिंग प्लांट में एक रासायनिक टैंक की सफाई कर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया किजांच की जा रही है कि उनकी मौत जहरीली गैस सूंघने से हुई या दम घुटने की वजह से हुई है।

पीड़ितों के परिवारों ने आरोप लगाया कि प्लांट प्रबंधन की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493