वित्त विधेयक में संशोधन स्वीकार नहीं : जेटली

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि वे वित्त विधेयक में राज्यसभा द्वारा सुझाए गए संशोधन स्वीकार नहीं करेंगे।

बाद में लोकसभा ने राज्यसभा द्वारा प्रस्तावित इन संशोधनों को खारिज कर दिया।

लोकसभा में इस संशोधन पर हुई संक्षिप्त बहस में मंत्री ने कहा, “मैं वित्त विधेयक में राज्य सभा द्वारा सुझाए गए पांच संशोधनों को स्वीकार नहीं कर सकता।”

सरकार को असहज स्थिति में डालते हुए राज्यसभा ने पांच संशोधनों के साथ वित्त विधेयक को लोकसभा को लौटा दिया था।

सरकार ने वित्त विधेयक में लगभग 40 संशोधन किए हैं और इन्हें अंतिम क्षण में जोड़ा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493