महाकौशल एक्सप्रेस हादसे के घायलों में 18 मप्र के

जबलपुर, 30 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गुरुवार सुबह महाकौशल एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतरने की घटना में घायल हुए यात्रियों में 18 मध्य प्रदेश के हैं।

पश्चिम-मध्य रेलवे जबलपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें इस हादसे में घायल हुए 46 यात्रियों की सूची प्राप्त हुई है, जिसमें 18 यात्री मध्य प्रदेश के हैं।

रेलवे द्वारा दी गई सूची के अनुसार, इस हादसे में घायल हुए यात्रियों में प्रमोद, रेनू हजारिया, रेनू की बेटी धनुका और बेटा शिवकरण, के आर एन पाल और उनकी पत्नी ममता, रामेश्वर, राम सिंह, ओमप्रकाश, विकास पवार, मोहम्मद मुस्तफा, प्रिया सिन्हा, देवपाल, अंतू राम, डी.के सौरी, उषा सिंह और सुरेंद्र सिंह मध्य प्रदेश के निवासी हैं।

मध्य प्रदेश के जबलपुर से बुधवार शाम को रवाना हुई महाकौशल एक्सप्रेस गुरुवार सुबह लगभग 2.30 बजे महोबा के पास पटरी से उतर गई। बेपटरी हुई डिब्बों में चार वातानुकूलित, दो सामान्य, एक स्लपीर और एक गार्ड का डिब्बा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493