पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि 05269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद साप्ताहिक जनसाधारण विशेष गाड़ी 02, 09, 16, 23, 30 अप्रैल, 07, 14, 21, 28 मई तथा 04, 11, 18 एवं 25 जून प्रत्येक रविवार को मुजफ्फरपुर से 21.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन छपरा से होते हुए तीसरे दिन 08.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी यात्रा में 05270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक जनसाधारण विशेष गाड़ी 04, 11, 18, 25 अप्रैल, 02, 09, 16, 23, 30 मई तथा 06, 13, 20 एवं 27 जून प्रत्येक मंगलवार को अहमदाबाद से 21.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोधरा, दाहौद होते हुए तीसरे दिन 07.30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
बताया कि इस गाड़ी की संरचना में एस.एल.आर./डी.के दो तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 16 कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे।
dharmpath.com dharmpath