पटना, 31 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हल्के बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने और शनिवार व रविवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 22़1 डिग्री सेल्सियस और गया का 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 28.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 33 डिग्री सेल्सियस और गया का 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath