गुरुग्राम में कंपनी प्रबंधक की हत्या मामले में दो गिरफ्तार

गुरुग्राम, 31 मार्च (आईएएनएस)। गुरुग्राम में बीते महीने एक कंपनी प्रबंधक के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कहा कि अज्ञात शव 12 फरवरी को धोरका गांव में मिला था।

बाद में मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में की गई, जो गुरुग्राम के सेक्टर 44 में एक कंपनी में कार्य करते थे।

सुमित कुमार (23) और प्रीतम (24) हरियाणा के सोनीपत के मुरथल के निवासी हैं। इन्हें गुरुवार की रात गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “इन आरोपियों को हुडा सिटी मेट्रो स्टेशन के पास एक ऑटो से गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार सुबह अदालत के समक्ष पेश किया गया।”

सुमित और प्रीतम ने अशोक कुमार को 11 फरवरी को अपनी गाड़ी में लिफ्ट दिया था और बाद में उन्होंने उनकी हत्या कर दी थी। उन्होंने अशोक से 35,000 रुपये और दो एटीएम कार्ड छीन लिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493