जम्मू, 31 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की रहस्यमय घटना में शुक्रवार को एक जवान की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि सिपाही कुलवंत सिंह बालाकोट क्षेत्र में सुबह मृत पाए गए। उन्हें एक गोली लगी थी।
एक अधिकारी ने कहा, “यह पता नहीं है कि जवान ने आत्महत्या की है या नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की वजह से मौत हुई है।”
dharmpath.com dharmpath