नैरोबी, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्व विश्व रिकार्डधारी मैराथन धावक केन्या के पैट्रिक मकाउ का मानना है कि वह बर्लिन मैराथन में एक बार फिर से नया विश्व रिकार्ड बना सकते हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 32 साल के मकाउ ने सितंबर में होने वाली बर्लिन मैराथन में अपने लिए दो घंटे दो मिनट का लक्ष्य रखा है।
मकाउ ने कहा, “मैं बर्लिन में एक नया विश्व रिकार्ड बनाना चाहता हूं।”
मकाउ का व्यक्तिगत श्रेष्ठ समय दो घंटे तीन मिनट 38 सेकेंड है। 2011 में यह मैराथन का विश्व रिकार्ड था। बर्लिन मैराथन विश्व रिकार्ड के लिए जाना जाता है। यहां अब तक कुल छह विश्व रिकार्ड टूटे हैं।
मकाउ ने दिसंबर, 2016 में फुकुओका मैराथन में हिस्सा लिया था, जिसमें वह दो घंटे 8 मिनट 57 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।
dharmpath.com dharmpath