एक फुटबाल खिलाड़ी ऐसा, जिसने बदले हैं 24 क्लब

रियो डी जनेरियो, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। उरुग्वे के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सबास्टियन अब्रे अपने 23 साल के पेशेवर करियर में 24वां क्लब बदलने की तैयारी में हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 40 साल के अब्रे ने हाल ही में सेंट्रल इस्पानियोल फुटबाल क्लब के साथ करार किया है। यह उनके करियर का 24वां क्लब है।

इससे पहले अब्रे ब्राजील के क्लब बांगू के लिए खेल रहे थे। अब्रे ने अपने देश के लिए कुल 70 मैच खेले हैं और 26 गोल किए हैं।

अब अब्रे का निशाना अपने पेशेवर करियर में सबसे अधिक 25 क्लब बदलने के जर्मन गोलकीपर लुट फानेनस्टील के रिकार्ड को तोड़ने पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493