उच्च शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग सोमवार को जारी होगी

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार सोमवार को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ ) की ओर से तैयार भारत रैंकिंग 2017 का दूसरा संस्करण जारी करेगी। देश के सभी उच्च संस्थाओं की रैंकिंग के लिए यह कार्य-प्रणाली अपनाई जाती है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सोमवार को उच्च संस्थाओं की इस रैंकिंग को जारी करेंगे।

एनआईआरएफ की शुरुआत सितंबर 2015 में की गई थी और इसके द्वारा पहली रैंकिंग 4 अप्रैल, 2016 को जारी किया गया था।

शैक्षिक संस्थाओं की रैंकिंग के लिए अपनाई जाने वाली पद्धति संस्थाओं में अपनाए जाने वाले कई मानदण्डों पर आधारित है, जिसका निर्धारण मानव विकास संसाधन मंत्रालय द्वारा नियुक्त की गई समिति के द्वारा किया जाता है।

रैंकिंग के लिए अपनाए जाने वाले मानदंडों में ‘शिक्षण, अध्ययन और संसाधनों’, ‘शोध और व्यावसायिक अभ्यास’, ‘ग्रेजुएशन नतीजे’,’आउटरीच एंड इंक्लयूसिविटी(आगे बढ़ना और सम्मिलित)’ और ‘बोध’ आदि शामिल हैं।

पिछली रैंकिंग में भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर को शीर्ष विश्वविद्यालय का खिताब मिला था वहीं इंजीनियरिंग संस्थान में आईआईटी मद्रास पहले स्थान पर रहा था। इसके अलावा प्रबंधन संस्थान की श्रेणी में भारतीय प्रबंध संस्थान, बंगलौर ने पहले स्थान पर जगह बनाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493