उप्र में राशन कार्ड रद्द हुए, गरीब पिसेगा : अफजाल

बसपा नेता अंसारी ने कहा कि योगी सरकार ने करीब चार करोड़ राशन कार्ड को निरस्त कर दिए हंै, अब नए राशन कार्ड जारी होंगे, जिसमें करोड़ों रुपये खर्च होंगे। नए कार्ड बनने की पूरी प्रक्रिया में गरीब पिसेगा और नए कार्ड जारी होने तक कोटेदार गरीबांे को परेशान कर उस अनाज को मार्केट में बेच लेंगे।

अवैध बूचड़खानों पर हो रही कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि गौहत्या बंद होनी चाहिए, लेकिन इस कानून की आड़ में भैंसा, बकरा और मुर्गा के गोश्त पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, जो सही नहीं है।

बसपा नेता ने कहा कि लाइसेंस की आड़ में पूरे प्रदेश में लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वे पहले अपनी पार्टी के नेताओं, मंत्रियों व पदाधिकारियों से अपील करें कि वे मांस और शराब का सेवन न करें। उसके बाद ही यह कानून पूरे देश पर लागू करें।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में मांस का निर्यात करता है, जिसका लाइसेंस भारत सरकार जारी करती है। सरकार पहले निर्यातकों का लाइसेंस बंद करे, ताकि पशु-हत्या बंद हो सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493