लॉस एंजेलिस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। ‘फाइव केम बैक’ जिस पर डॉक्यूमेंटरी वेब श्रृंखला बनाई गई है, उसके लेखक मार्क हैरिस ऑस्कर पुरस्कार विजेता लेखिका मेरिल स्ट्रीप द्वारा इसका व्याख्यान किए जाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
पेजसिक्स डॉट कॉम के अनुसार, हैरिस ने कहा, “वह मेरी पहली पंसद थीं क्योंकि मुझे लगता है कि वह जो भी करती हैं, उसे बेहद उत्साह, स्पष्टता और समानुभूति से करती हैं।”
उन्होंने कहा, “एक महिला द्वारा इस फिल्म का व्याख्यान करने के विचार से ही मैं रोमांचित हो गया, क्योंकि अक्सर ऐसा नहीं होता। उनकी मंजूरी मिलने पर मैं बेहद उत्साहित हो गया। उन्होंने मेरा दिल जीत लिया।”
dharmpath.com dharmpath