किम ने कान्ये से अलगाव का दृश्य फिल्माया!

लॉस एंजेलिस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दशियां ने कथित तौर पर अपने रैपर पति कान्ये से अलगाव का एक दृश्य फिल्माया है।

पिछले दिनों पेरिस में हुई लूटपाट के बाद से इस लोकप्रिय हस्ती के रिश्तों में उतार-चढ़ाव आए हैं।

वेबासाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि किम ने पारिवारिक शो ‘कीपिंग अप विद कर्दशियंस’ में अपनी मां क्रिस जेनर के साथ यह दृश्य फिल्माया।

सूत्र ने कहा, “किम और उनकी मां क्रिस जेनर ने कान्ये से अलगाव का एक दृश्य फिल्माया है। कैमरे के सामने दोनें रो रही हैं।”

किम ने कथित तौर पर अपनी मां को बताया कि शादी को बचाने के लिए काफी कोशिशें करने के बावजूद उनके और कान्ये के बीच सबकुछ ठीक नहीं हो रहा।

सूत्र ने बताया कि किम को लगता है कि उन्हें और कान्ये को अलग रहकर खुद को समय देने की जरूरत है और इस बारे में सोचने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493