वाइको लिट्टे के समर्थन के लिए 15 दिन की न्यायिक हिरासत में

चेन्नई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु में एमडीएमके के नेता वाइको को एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें साल 2009 में लिट्टे के समर्थन में भाषण देने के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

वाइको ने कहा है कि वह जमानत के लिए अर्जी नहीं देंगे।

आरोप है कि वाइको ने 2009 में श्रीलंका में प्रतिबंधित लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के समर्थन में भाषण दिया था। उसी साल श्रीलंका की सेना ने लिट्टे को कुचलने के लिए अभियान शुरू किया था।

लिट्टे श्रीलंका में पृथक तमिल राज्य बनाने की मांग को लेकर संघर्षरत था। श्रीलंका सेना की कार्रवाई में यह संगठन श्रीलंका में अब नेस्तनाबूत किया जा चुका है। लिट्टे भारत में भी प्रतिबंधित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493