मोहल्ला जोशियाना निवासी धीरज (28), विजय, सनी (24), रामवरन सिंह के बीच मकान के बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। इन सभी भाइयों में मारपीट होता देख किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।
पुलिस ने इन सभी भाइयों को गिरफ्तार करने के बाद शांति भंग की धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
इसके अलावा, थाना दक्षिण क्षेत्र पैमेश्वर गेट तिराहा निवासी 45 वर्षीय भन्ना उर्फ भानू व उसके 32 वर्षीय भाई पप्पी व हरिया को जमीनी विवाद में पुलिस ने पकड़ लिया। इन्हें भी अभियोग दर्ज कर जेल भेजा गया। थाना दक्षिण क्षेत्र मालवीय नगर निवासी 22 वर्षीय बिल्ला उर्फ राजू को भी जेल भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath