दीक्षित ने अपने संदेश में कहा, “चैत्र मास के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम समूचे मानव कल्याण के लिए अवतरित हुए थे। श्रीराम के अवतरित होने का मुख्य कारण समाज में व्याप्त दानवों के प्रभाव को नष्ट एवं संहार करना और आदर्श समाज की स्थापना था।”
उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के राज्य में सुखी और खुशहाल समाज में किसी प्रकार का बैर-भाव नहीं था। श्रीराम का प्रत्येक कार्य सद्भावना की सेवा व संरक्षण से जुड़ा रहा।
dharmpath.com dharmpath