जम्मू, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने एलओसी से सटी भारतीय सेना की चौकियों पर छोटे हथियारों और मोर्टार से हमले किए।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, “पाकिस्तान की सेना ने भीमबेर घाली सेक्टर में एलओसी से सटी भारतीय चौकियों पर पूर्वाह्न् 11 बजे अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी।”
अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने इसका जोरदार एवं प्रभावी ढंग से जवाब दिया। अब भी रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है।
dharmpath.com dharmpath