ओडिशा : सड़क दुर्घटना में 5 मरे

भुवनेश्वर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक बस और ट्रैक्टर की भिंड़त में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं।

उप-प्रखंड पुलिस अधिकारी मोहनपाणि करुआ ने कहा कि यह घटना मयूरभंज जिले के रैरंगपुर के खेरना वन के पास हुई।

दुर्घटनाग्रस्त बस जशीपुर से रैरंगपुर की ओर जा रही थी।

आसपास के गांवों के निवासियों ने दुर्घटना में घायल लोगों को बचाया और वे उन्हें रैरंगपुर अस्पताल ले गए।

इस बीच, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493