पंजाब पुलिस ने राखी सावंत की गिरफ्तारी का खंडन किया

लुधियाना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की गिरफ्तारी का खंडन किया। लेकिन राखी सावंत की एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने समर्पण कर दिया है।

अभिनेत्री की प्रवक्ता पारुल चावला ने मुंबई से आईएएनएस को टेलीफोन पर बताया, “राखी पुलिस के साथ हैं। उन्होंने समर्पण कर दिया है।” चावला ने कहा कि उनकी विवादास्पद अभिनेत्री के साथ वॉट्सएप पर बात हुई है।

लुधियाना के पुलिस उपायुक्त धारुमन निम्बाले ने कहा कि पुलिस टीम राखी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को तामील करने मुंबई गई थी, लेकिन हम दिए गए पते पर उसे खोजने में नाकाम रहे।

उन्होंने कहा कि लुधियाना पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए अदालत से नए दिशानिर्देश लेगी।

पंजाब की एक अदालत में नौ मार्च को पेश न होने पर अभिनेत्री राखी के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। अभिनेत्री पर महर्षि वाल्मीकि के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान देने के आरोप लगे थे।

शिकायतकर्ता ने राखी पर वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। इस मुकदमे की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493