एंटी रोमियो दस्ता अच्छा काम कर रहा : उप्र सरकार

लखनऊ, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को विपक्षी पार्टियों द्वारा एंटी रोमियो दस्ते को लेकर मचाए जा रहे हो-हल्ले की आलोचना करते हुए कहा कि एंटी रोमियो दस्ता अच्छा काम कर रहा है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की पहली बैठक के बाद राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, “एंटी रोमियो दस्ता अच्छा काम कर रहा है और पूरे प्रदेश की जनता इसकी सराहना कर रही है।”

उन्होंने कहा कि अगर कोई जोड़ा किसी सार्वजनिक स्थल पर बैठा है, तो अनावश्यक रूप से उनसे पूछताछ किए जाने की शिकायत पाए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शर्मा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही थीं और एंटी रोमियो दस्तों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि एंटी रोमियो दस्ते के सदस्यों को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा बाकायदा दिशा-निर्देश देने के बाद ही फील्ड में भेजा जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493