नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि श्रीलंका सरकार ने 38 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने एक ट्वीट कर कहा, “भारतीय उच्चायोग के प्रयासों की बदौलत श्रीलंका ने 38 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। भारतीय मछुआरे केकेएस (कांकेसंथुरई) नौसैना अड्डे से चल चुके हैं।”
उन्होंने कहा कि रिहा किए गए मछुआरों को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर भारतीय तटरक्षक को सौंपा जाएगा।
dharmpath.com dharmpath