चीन का दौरा करेंगे ग्रीस के प्रधानमंत्री

एथेंस, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रीस के प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास 14-15 मई को चीन में होने वाले बेल्ड एंड रोड फोरम में शिरकत करने के लिए इस पूर्वी एशियाई देश का दौरा करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ग्रीस की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ‘अमना’ की मंगलवार की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि फोरम भूमि और समुद्र के जरिये सिल्क रोड व्यापार मार्ग को पुन:संचालित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का आह्वान करता है।

यह सिप्रास की एक साल के भीतर दूसरी चीनी यात्रा होगी। इससे पहले उन्होंने जुलाई 2016 में बीजिंग और शंघाई की यात्रा की थी, उस दौरान दोनों देशों ने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने का संकल्प लिया था।

ग्रीस के सूचना एवं संचार सचिवालय की घोषणा के अनुसार, फोरम की शुरुआत 14 मई को होगी। 15 मई को उच्च स्तरीय संवाद होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493