अभिनय में सुधार लाने में मदद करते हैं फैसल : जीनल

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी कॉमेडी धारावाहिक ‘हर मर्द का दर्द’ में नजर आ रहीं गुजराती अभिनेत्री जीनल बेलानी का कहना है कि उनके सह-कलाकार फैसल रशीद उनके अभिनय में सुधार लाने में मदद करते हैं।

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। हिंदी कॉमेडी धारावाहिक ‘हर मर्द का दर्द’ में नजर आ रहीं गुजराती अभिनेत्री जीनल बेलानी का कहना है कि उनके सह-कलाकार फैसल रशीद उनके अभिनय में सुधार लाने में मदद करते हैं।

जीनल ने कहा, “फैजल हमेशा मेरे अभिनय में सुधार लाने में मदद करते हैं। वह बहुत ही प्रतिभाशाली हैं।”

लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक के कलाकारों ने फैसल का समर्पण और पूर्णता देखकर उनकी तुलना बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान से की।

अभिनेत्री ने कहा, “हां, हमने उसे आमिर खान कहना शुरू कर दिया है क्योंकि वह कभी हमारे साथ किसी पार्टी और जश्न में नहीं जाता।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493