विकास के बल पर वैश्विक व्यापार नक्शे में जगह बनाएगा झारखंड : मोदी

साहेबगंज (झारखंड), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड में कई अहम परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें गंगा नदी पर मल्टी मोडल टर्मिनल शामिल है। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विकास परियोजनाएं झारखंड को वैश्विक व्यापार नक्शे पर ला देगा।

साहेबगंज (झारखंड), 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड में कई अहम परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें गंगा नदी पर मल्टी मोडल टर्मिनल शामिल है। साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विकास परियोजनाएं झारखंड को वैश्विक व्यापार नक्शे पर ला देगा।

प्रधानमंत्री ने झारखंड में अन्य जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनमें झारखंड के साहेबगंज और बिहार के कटिहार को जोड़ने वाला चार लेन का पुल तथा गोविंदपुर-जामतारा-डुमका-साहेबगंज से होकर गुजरने वाला 311 किलोमीटर लंबा राजमार्ग शामिल है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के अपने वादे को दुहराते हुए कहा कि देश इस समय ‘ईमानदारी के नए युग’ का गवाह बन रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से न सिर्फ हजारों की संख्या में रोजगार का सृजन होगा बल्कि उन्हें अपनी योग्यताएं विकसित करने में भी मददगार होंगी।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश के लिए शाप की तरह रहा, क्योंकि सत्ता में बैठे लोग सिर्फ लूटने में लगे हुए थे।

देश की युवा पीढ़ी को ईमानदारी के प्रति प्रतिबद्ध बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “लेकिन हमने भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ यह लड़ाई शुरू की। और जब तक वे लूटे हुए पैसे वापस नहीं कर देते, मैं चुपचाप नहीं बैठने वाला। देश में ईमानदार युग का उदय हो रहा है, जहां लोग मेहनत और ईमानदारी से काम करना चाहते हैं।”

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि जैसे ही साहेबगंज मल्टी मोडल टर्मिनल काम करना शुरू कर देगा, चारों ओर से थल से घिरा झारखंड स्वत: वैश्विक व्यापार के नक्शे पर आ जाएगा।

उन्होंने कहा, “यह मल्टी मोडल टर्मिनल झारखंड का भविष्य बदल देगा। झारखंड में जिस भी चीज का उत्पादन होता है, चाहे वह कोयला हो, खनिज हों या कृषि उत्पाद, वे इस टर्मिनल के जरिए विदेश जाएंगे। इस टर्मिनल और पुल से न सिर्फ झारखंड और बिहार के बीच संपर्क बढ़ेगा बल्कि अन्य पूर्वी राज्यों से भी इसकी दूरी घटेगी। इसके अलावा यह पूरी दुनिया के साथ झारखंड के कारोबार का रास्ता खोलेगा।”

यह मल्टी मोडल टर्मिनल उत्तर प्रदेश में वाराणसी से पश्चिम बंगाल में हल्दिया को जोड़ने वाले राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (एनडब्ल्यू-1) का अहम हिस्सा है।

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण, विश्व बैंक की तकनीकी और आर्थिक मदद से जल मार्ग विकास परियोजना के तहत एनडब्ल्यू-1 का विकास कर रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 5,369 करोड़ रुपये है।

एनडब्ल्यू-1 पर कुल तीन मल्टी मोडल टर्मिनल बनाए जाने हैं, जिनमें से शेष दो टर्मिनल वाराणसी और हल्दिया में विकसित किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493