पुलिस के अनुसार, तालिब की हत्या प्रेम संबंधों के आड़े आने के बाद की गई। पुलिस ने 14 वर्षीय तालिब के हत्यारोपी नाजिम व दो सगे भाई फुरकान व इमरान को गिरफ्तार कर इस हत्याकांड का खुलासा किया है। इस हत्याकांड का खुलासा गुरुवार को क्षेत्राधिकारी (हाईवे) ने पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान किया।
पुलिस के अनुसार, बीते चार मार्च को तालिब ने फुरकान को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ देख लिया था, जिसके बाद वह फुरकान को राज छुपाने के लिए लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इन बातों से तंग आकर फुरकान ने अपने भाई इमरान व दोस्त नाजिम की मदद से तालिब की गला घोंट कर हत्या कर दी थी।
खानपुर लक्की निवासी 14 वर्षीय तालिब का शव मूंढ़ापांडे क्षेत्र में मिला था। पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे में जुट गई थी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
dharmpath.com dharmpath