जम्मू एवं कश्मीर : हिमस्खलन में सेना के 3 जवान मलबे में दबे

जम्मू, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख में गुरुवार को हिमस्खलन की चपेट में आई एक सैन्य चौकी पर तैनात भारतीय सेना के पांच जवान मलबे में दब गए, जिनमें से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन तीन अन्य जवान अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारतीय सेना के उधमपुर मुख्यालय के नॉर्दर्न कमांड ने बताया, “अभूतपूर्व हिमपात के कारण हिमस्खलन की कई घटनाएं हुईं, जिसमें बटालिक सेक्टर में स्थित एक सैन्य चौकी मलबे के नीचे दब गई। मलबे में दबे पांच जवानों में से दो को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बचाव अभियान जारी है।”

उन्होंने कहा, “सेना ने मलबे में अभी भी दबे तीन जवानों को बचाने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित और सभी उपकरणों से लैस हिमस्खलन बचाव दल लगाया है।”

इसी वर्ष जनवरी में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक एक सैन्य चौकी और एक गश्ती दल के हिमस्खलन की चपेट में आ जाने से 15 सैनिकों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493