तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के घर आयकर विभाग का छापा

चेन्नई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर और उनके सहयोगियों के आवास पर शुक्रवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा।

आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि अभिनेता सरथकुमार के घर भी छापा मारा गया है।

अधिकारी ने बताया कि चेन्नई के करीब 20 स्थानों पर और पूरे तमिलनाडु के 11 अन्य क्षेत्रों में छापे मारे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आर.के. नगर विधानसभा क्षेत्र में 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव के लिए मतदाताओं के बीच पैसा बांटने को लेकर विजयभास्कर के निवास पर छापा मारा गया।

अधिकारी ने कहा कि मंत्री अपने कारोबार को लेकर पिछले एक साल से आयकर विभाग के रडार पर थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493