जम्मू एवं कश्मीर में बाढ़ पर मोदी ने की महबूबा से बात

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर में बाढ़ की स्थिति पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की और केंद्र सरकार की ओर से सहायता की पेशकश की।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “जम्मू एवं कश्मीर में बाढ़ की स्थिति पर मैंने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की और स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता की पेशकश की।”

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, झेलम नदी अनंतनाग में संगम और राम मुंशीबाग में बाढ़ के निशान से ऊपर बह रही है।

रामबन जिले में भूस्खलन और बनिहाल सेक्टर में ताजा बर्फबारी के कारण शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार तीसरे दिन भी बंद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493