हेमामालिनी ने लगाई झाड़ू, स्वच्छ जल सेवा का शुभारंभ किया

सोंख (मथुरा), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री व नृत्यांगना हेमा मालिनी ने स्वच्छता अभियान के तहत शुक्रवार को यहां झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और पीने के स्वच्छ पानी की होम डिलिवरी सेवा का शुभारंभ किया।

उन्होंने सोंख में पीने के स्वच्छ पानी की होम डिलिवरी सेवा की शुरुआत की, जहां का भूजल काफी प्रदूषित है और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

इस शहर में छह किलोमीटर दूर स्थित एक कुंए से पानी लाया जाता था, लेकिन अब लोगों को अपने घर पर मामूली कीमत में स्वच्छ जल की आपूर्ति हो सकेगी।

उन्होंने कहा, “अब हर किसी के लिए आर.ओ पानी उपलब्ध होगा।”

पानी की कीमत 20 पैसे प्रति लीटर और 10 लीटर की बोतल के लिए 2 रुपये रखी गई है।

इस कार्यक्रम के बाद हेमा मालिनी ने नगर निगम की अध्यक्ष मनीषा गुप्ता के साथ स्वच्छता अधियान के तहत झाड़ू लगाया। इस मौके पर बच्चों ने स्वच्छता की शपथ ली- “मन भी साफ, बाहर भी साफ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493