पटना, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार रात हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार को मौसम साफ है तथा सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, “अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाने तथा कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी के आसार हैं।”
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 21.8 डिग्री तथा गया का 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, गया का 38.7 डिग्री, भागलपुर का 32.5 तथा पूर्णिया का 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath