जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग लगातार चौथे दिन बंद

जम्मू, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले में ताजा भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को लगातार चौथे दिन भी बंद है।

यातायात विभाग के अधिकारियों ने कहा, “कुछ स्थानों पर ताजा भूस्खलन और बारिश से पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए आज राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को अनुमति नहीं देने का फैसला लिया गया।”

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण यह राजमार्ग कश्मीर घाटी को जम्मू से जोड़ता है। इसी मार्ग जरिये घाटी में सामानों की आपूर्ति होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493