केरल में मृत पाए गए प्रोफेसर, पत्नी, बेटी, फरार हुआ बेटा

तिरुवनंतपुरम, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल की राजधानी में मुख्यमंत्री आवास से मामूली दूरी पर स्थित एक घर में सेवानिवृत्त हो चुके एक प्राध्यापक, उनकी पत्नी, बेटी और एक रिश्तेदार मृत पाए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

तीन शव जहां बुरी तरह जली अवस्था में पाए गए, वहीं चौथा शव एक थैले में रखा हुआ मिला।

आस्ट्रेलिया में बस चुका प्राध्यापक का 30 वर्षीय बेटा केडल जैसन कुछ समय से यहीं रह रहा था और कथित तौर पर फरार चल रहा है। पुलिस प्राध्यापक के बेटे को घटना का आरोपी मान रही है।

मृतकों की पहचान सेवानिवृत्त प्राध्यापक राज थंकम, उनकी पत्नी ज्यां पद्मा, उनकी बेटी केरोल और उनकी एक महिला रिश्तेदार ललिता के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों को शनिवार की रात घर के अंदर से धुआं निकलता दिखा, जिसके बाद उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचित किया।

अग्निशमन विभाग जब घर में लागी आग बुझाने में सफल हुआ, तब जाकर घर में शव होने का पता लगा।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक मनोज अब्राहम ने पत्रकारों को बताया कि शव सड़ने लगे थे, जिससे प्रतीत होता है कि उनकी हत्या तीन-चार दिन पहले ही कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल पर ही शवों का अंत्य परीक्षण करेंगे।

परिवार के एक रिश्तेदार ने पत्रकारों को बताया कि जेसन ने उन्हें बताया था कि उनका पूरा परिवार कहीं घूमने गया हुआ है और सप्ताह भर से पहले नहीं लौटेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493